1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: महाशिवरात्रि के बाद सोना हुआ 320 रुपए प्रति दस ग्राम सस्‍ता, चांदी के दाम भी घटे

Gold rate today: महाशिवरात्रि के बाद सोना हुआ 320 रुपए प्रति दस ग्राम सस्‍ता, चांदी के दाम भी घटे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 05, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 06:25 pm IST

सर्राफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट आने का कारण कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग को बताया।

Gold price today- India TV Hindi
Gold price today Image Source : GOLD PRICE TODAY

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। वैश्विक बाजार के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 320 रुपए गिरकर 33,450 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोमवार को महाशिवरात्री के कारण सर्राफा बाजार बंद था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोने की ही तरह औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी भी 450 रुपए गिरकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

सर्राफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट आने का कारण कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग को बताया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा निवेश प्रवाह शेयर बाजार की ओर मुड़ जाने से भी सोने पर दबाव बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,285.20 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 15.14 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 320-320 रुपए गिरकर क्रमश: 33,450 रुपए और 33,300 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले तीन सत्र में सोना 880 रुपए घट चुका है। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए टूटकर 26,400 रुपए प्रति इकाई रह गई। 

चांदी हाजिर की कीमत 450 रुपए टूटकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 185 रुपए गिरकर 38,115 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का 1,000 रुपए के नुकसान के साथ लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा