1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: आभूषण कारोबारियों की मांग से सोना 170 रुपए हुआ मजबूत, चांदी 910 रुपए उछली

Gold Rate Today: आभूषण कारोबारियों की मांग से सोना 170 रुपए हुआ मजबूत, चांदी 910 रुपए उछली

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 18, 2019 05:10 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 05:10 pm IST

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरकर 1,422 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी बढ़कर 16.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Gold rises by Rs 170 on jewellers' buying, silver jumps Rs 910- India TV Hindi
Gold rises by Rs 170 on jewellers' buying, silver jumps Rs 910 Image Source : GOLD RISES BY RS 170 ON J

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के साथ औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 910 रुपए उछलकर 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोने का भाव भी 170 रुपए बढ़कर 35,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 

कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद घरेलू मांग बढ़ने से सोने के भाव में मजबूती आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरकर 1,422 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी बढ़कर 16.17 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 170-170 रुपए बढ़कर 35,670 रुपए और 35,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,400 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही। 

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 910 रुपए की बढ़त के साथ 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलिवरी वाली चांदी 1,009 रुपए बढ़कर 40,406 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल एवं बिकवाल क्रमश: 81,000 रुपए और 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा के स्तर पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा