1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: ज्‍वेलर्स की खरीदारी से सोना हुआ महंगा, 65 रुपए बढ़कर भाव हुआ 33,018 रुपए प्रति 10 ग्राम

Gold Rate Today: ज्‍वेलर्स की खरीदारी से सोना हुआ महंगा, 65 रुपए बढ़कर भाव हुआ 33,018 रुपए प्रति 10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 13, 2019 03:44 pm IST,  Updated : May 13, 2019 03:44 pm IST

शनिवार को सोना 53 रुपए की तेजी के साथ 32,953 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

Gold rises on jewellers' buying- India TV Hindi
Gold rises on jewellers' buying Image Source : GOLD RISES

नई दिल्ली। आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 65 रुपए की तेजी के साथ 33,018 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव घटने के कारण चांदी भाव 175 रुपए की हानि के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों के साथ-साथ फुटकर कारोबारियों की मांग में आई तेजी के कारण सोने की कीमत में यह तेजी आई है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मामूली हानि के साथ 1,283.9 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी गिरावट दर्शाते हुए 14.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

शनिवार को सोना 53 रुपए की तेजी के साथ 32,953 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 65-65 रुपए बढ़कर क्रमश: 33,018 रुपए और 32,848 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव भी 100 रुपए की तेजी के साथ 26,500 रुपए प्रति इकाई पर बंद हुआ। 

वहीं चांदी हाजिर की कीमत 175 रुपए की हानि के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 267 रुपए की तेजी के साथ 37,290 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 79,000 रुपए और 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा