1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today : आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी से सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी की चमक भी बढी

Gold Price Today : आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी से सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी की चमक भी बढी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Apr 09, 2018 03:41 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 03:41 pm IST

विदेशों में कमजोरी के रुख को नजरअंदाज करते हुए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 30 रुपए की तेजी के साथ 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Price Today- India TV Hindi
Gold Price Today  

नई दिल्ली विदेशों में कमजोरी के रुख को नजरअंदाज करते हुए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 30 रुपए की तेजी के साथ 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने के कारण चांदी भी 50 रुपये मजबूत होकर 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हूई। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से मुख्यत: सोने में तेजी आई लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को कुछ सीमित कर दिया।

वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.34 प्रतिशत घटकर 1,328.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था और चांदी 0.03 प्रतिशत घटकर 16.35 डॉलर प्रति औंस पर बोली जा रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30 - 30 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,500 रुपये और 31,350 रुपए प्रति दस हो गया। शनिवार के कारोबार में सोने में 120 रुपए की तेजी आई थी।

हालांकि, सीमित सौदे के बीच आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर अपरिवर्तित बनी रही। इसी तरह, चांदी हाजिर 50 रुपए बढ़कर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी मात्र 90 रुपए बढ़कर 38,325 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए तथा 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बने रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा