1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: लोकल ज्‍वेलर्स ने नहीं की आज सोने में खरीदारी, भाव टूटकर हो गया 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम

Gold rate today: लोकल ज्‍वेलर्स ने नहीं की आज सोने में खरीदारी, भाव टूटकर हो गया 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 05, 2018 03:06 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 03:06 pm IST
gold- India TV Hindi
gold  

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ओर से मांग कमजोर होने के कारण आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 60 रुपए टूटकर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं के कमजोर उठान की वजह से चांदी एक बार फि‍र 39,000 रुपए से नीचे आ गई। चांदी आज 425 रुपए की कमजोरी के साथ 38,975 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि डॉलर के मजबूत होने और शेयर बाजारों में दोबारा तेजी लौटने से निवेश के लिए सुरक्षित माने जाने वाले सोने की मांग कमजोर पड़ी है जिसकी वजह से वैश्विक बाजारों में पीली धातुओं का रुख कमजोर हुआ है। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की कमजोर मांग की वजह से भी कीमतों पर दबाव आया है।

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.56 प्रतिशत घटकर 1325.40 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं चांदी भी 0.55 प्रतिशत घटकर 16.20 डॉलर प्रति औंर रह गई। राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत सोने की कीमतें 60-60 रुपए घटकर क्रमश: 31,550 रुपए और 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम रह गईं। हालांकि गिन्‍नी का भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्‍तर पर ही स्थिर बना रहा।

सोने की तरह ही आज चांदी हाजिर भी 425 रुपए कमजोर होकर 38,975 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 435 रुपए कमजोर होकर 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। दूसरी ओर चांदी सिक्‍कों का भाव लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा