1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना 120 रुपए बढ़कर हुआ 31,470 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में आई तेजी

Gold rate today: सोना 120 रुपए बढ़कर हुआ 31,470 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी में आई तेजी

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 07, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 04:58 pm IST

घरेलू आभूषण कारोबारियों की तेज लिवाली और मजबूत वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 120 रुपए बढ़कर 31,470 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold- India TV Hindi
gold  

नई दिल्‍ली। घरेलू आभूषण कारोबारियों की तेज लिवाली और मजबूत वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 120 रुपए बढ़कर 31,470 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 150 रुपए बढ़कर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  

बाजार सूत्रों ने बताया कि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से सोने में वैश्विक स्तर पर मजबूती देखी गई। इसके अलावा घरेल आभूषण कारोबारियों के लिवाली गतिविधियां बढ़ाने से भी सोने के भाव में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1,333.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 120-120 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,470 रुपए और 31,320 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। कल सोना 200 रुपए गिरा था। हालांकि, सीमित सौदे में आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

इसी तरह, चांदी हाजिर 150 रुपए बढ़कर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी मात्र 15 रुपए बढ़कर 38,235 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए तथा 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा