1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कीमती धातुओं की मांग पड़ी कमजोर, सोने और चांदी की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव

कीमती धातुओं की मांग पड़ी कमजोर, सोने और चांदी की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 15, 2017 05:05 pm IST,  Updated : Apr 15, 2017 05:05 pm IST

शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। सोने की कीमतें बिना किसी बदलाव के 29,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर बनी रहीं।

कीमती धातुओं की मांग पड़ी कमजोर, सोने और चांदी की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव- India TV Hindi
कीमती धातुओं की मांग पड़ी कमजोर, सोने और चांदी की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव

नई दिल्‍ली। शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। सोने की कीमतें बिना किसी बदलाव के 29,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर बनी रहीं। स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ओर से मांग घटने की वजह से आज कीमती धातुओं में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी की कीमतें भी 43,000 रुपए प्रति किलो के स्‍तर पर ही स्थिर रहीं।

कारोबारियों के मुताबिक स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की कमजोर मांग से सोने और चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। राष्‍ट्रीय राजधानी बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें क्रमश: 29,950 और 29,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बनी रहीं। पिछले चार दिनों में सोने की कीमतों में 660 रुपए की तेजी आई है।

गिन्‍नी का भाव 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। हाजिर चांदी और साप्‍ताहिक आधारित डिलेवरी का भाव भी बिना किसी बदलाव के क्रमश: 43,000 और 42,570 प्रति किलो रहा। चांदी सिक्‍कों का भाव भी बिना किसी बदलाव के प्रति सैकड़ा 72,000 रुपए खरीद और 73,000 रुपए बिकवाल रहा।

देश के तीन महानगरों के सर्राफा बाजार में सोने, चांदी के भाव

महानगर सोना प्रति दस ग्राम चांदी प्रति किलो
दिल्ली 29,950 43,000
मुंबई 29,900 43,100
कोलकाता 28,420 46,100
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा