1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सीमित कारोबार की वजह से सोना-चांदी रहे स्थिर, 10 ग्राम का भाव है 35,870 रुपए

Gold Rate Today: सीमित कारोबार की वजह से सोना-चांदी रहे स्थिर, 10 ग्राम का भाव है 35,870 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 25, 2019 05:03 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 05:03 pm IST

चांदी हाजिर भी 42,300 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कायम रही।

Gold, silver prices rule flat amid thin trading- India TV Hindi
Gold, silver prices rule flat amid thin trading Image Source : GOLD, SILVER PRICES RULE

नई दिल्‍ली। सीमित कारोबार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 35,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। चांदी भी 42,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर कायम रही। हालांकि, वैश्विक बाजारों में चांदी की चमक घटी है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,426.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रुख पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 16.59 डॉलर प्रति औंस पर नुकसान में थी। विश्लेषकों ने कहा कि सोने की कीमतों में स्थिरता का रुख था क्योंकि यूरोपीय केंद्रीय बैंक (यूसीबी) की नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया हुआ था।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 35,870 रुपए और 35,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। आठ ग्राम की गिन्नी भी 27,500 रुपए प्रति इकाई के स्तर पर कायम रही। बुधवार को सोना 150 रुपए और चांदी 350 रुपए मजबूत हुई थी।

चांदी हाजिर भी 42,300 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कायम रही। साप्ताहिक डिलिवरी 12 रुपए की बढ़त के साथ 41,558 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 85,000 और बिकवाल 86,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर कायम रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा