1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: मजबूत वैश्विक रुख के चलते सोना-चांदी हुए महंगे, 35,870 रुपए/10 ग्राम हुआ गोल्‍ड

Gold Rate Today: मजबूत वैश्विक रुख के चलते सोना-चांदी हुए महंगे, 35,870 रुपए/10 ग्राम हुआ गोल्‍ड

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 24, 2019 06:07 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 06:07 pm IST

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना बढ़कर 1,425.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 16.58 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Gold, silver resume upward journey; global factors support rally- India TV Hindi
Gold, silver resume upward journey; global factors support rally Image Source : GOLD, SILVER RESUME UPWAR

नई दिल्‍ली। मजबूत वैश्विक रुख के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। सोना 150 रुपए बढ़कर 35,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों की मांग बढ़ने से चांदी 350 रुपए उछलकर 42,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विश्लेषकों के मुताबिक, फारस की खाड़ी में चल रहे भू-राजनीतिक तनावों के चलते वैश्विक बाजारों में सोने के दाम में तेजी रही। उन्होंने कहा कि घरेलू आभूषण कारोबियों की निरंतर लिवाली से भी कीमती धातुओं को समर्थन मिला। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना बढ़कर 1,425.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 16.58 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 150-150 रुपए बढ़कर 35,870 रुपए तथा 35,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने की आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए बढ़कर 27,500 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गई। 

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 350 रुपए बढ़कर 42,300 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी 511 रुपए चढ़कर 41,546 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी सिक्का लिवाल एवं बिकवाल 1,000-1,000 रुपए बढ़कर क्रमश: 85,000 रुपए और 86,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बोला गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा