1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना खरीदना हुआ मामूली महंगा, चांदी में आई 14 रुपए की तेजी

Gold Rate Today: सोना खरीदना हुआ मामूली महंगा, चांदी में आई 14 रुपए की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 18, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 04:37 pm IST

वैश्विक बाजार में सोना बढ़कर 1,476.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.01 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Gold, silver witness muted trend- India TV Hindi
Gold, silver witness muted trend Image Source : GOLD, SILVER WITNESS MUTE

नई दिल्‍ली। दिल्ली सर्राफा बजाार में सोना बुधवार को आठ रुपए बढ़कर 38,828 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, मंगलवार को सोना 38,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

कंपनी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सामान्य स्तर के कारोबार में दिल्ली बाजार में 24 कैरेट वाले सोने का हाजिर भाव आठ रुपया तेज रहा। दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 10 पैसे कमजोर चल रहा था।

चांदी भी 14 रुपए बढ़कर 45,649 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले दिन चांदी 45,635 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में सोना बढ़कर 1,476.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.01 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा