1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: अमेरिका-चीन के बीच व्‍यापार तनाव घटने से सोना 130 रुपए टूटा, चांदी में भी आई गिरावट

Gold Rate Today: अमेरिका-चीन के बीच व्‍यापार तनाव घटने से सोना 130 रुपए टूटा, चांदी में भी आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 01, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Jul 01, 2019 06:05 pm IST

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,387.09 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी भी नुकसान के साथ 15.17 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Gold slides by Rs 130 on muted demand, weak global cues- India TV Hindi
Gold slides by Rs 130 on muted demand, weak global cues Image Source : GOLD SLIDES BY RS 130 ON

नई दिल्ली। आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव घटने के बीच कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 130 रुपए टूटकर 34,140 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 260 रुपए के नुकसान से 38,570 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।  ने यह जानकारी दी। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,387.09 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी भी नुकसान के साथ 15.17 डॉलर प्रति औंस पर थी।  जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध प्रमुख हरीश वी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोना टूटकर 1,388.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह इसका एक सप्ताह का निचला स्तर है। अमेरिका और चीन में व्यापार वार्ता को फिर शुरू करने की सहमति बनी है इससे निवेशक जोखिम वाले संपत्तियों पर दांव लगाने को तैयार हो गए हैं। इससे निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। 

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 130-130 रुपए टूटकर क्रमश: 34,140 रुपए प्रति दस ग्राम और 33,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 50 रुपए टूटकर 26,800 रुपए प्रति इकाई रह गई। शनिवार को सोना 15 रुपए टूटकर 34,270 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 230 रुपए की बढ़त के साथ 38,830 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। 

इस बीच, चांदी हाजिर 260 रुपए के नुकसान से 38,570 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 295 रुपए टूटकर 37,157 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुप़ए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा