1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना 165 रुपए फ‍िसला, चांदी में आई मजबूती

Gold Rate Today: कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना 165 रुपए फ‍िसला, चांदी में आई मजबूती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 02, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 04:25 pm IST

कारोबारियों के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू बाजार में सुस्त लिवाली से कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा।

Gold slides Rs 165 on weak global cues, silver up- India TV Hindi
Gold slides Rs 165 on weak global cues, silver up Image Source : GOLD SLIDES

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक संकेतों एवं स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 165 रुपए गिरकर 35,630 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी 370 रुपए मजबूत होकर 41,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

कारोबारियों के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू बाजार में सुस्त लिवाली से कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। वैश्विक बाजार में, न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,437.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी गिरकर 16.22 डॉलर प्रति औंस रह गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का सोना 165-165 रुपए गिरकर क्रमश: 35,630 रुपए और 35,460 रुपए प्रति ग्राम रह गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,500 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।

वहीं, चांदी हाजिर 370 रुपए की मजबूती के साथ 41,900 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी चांदी 484 रुपए चढ़कर 41,054 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 84,000 रुपए और 85,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा