1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: रुपए की लगातार कमजोरी के साथ चमक रहा है सोना, 110 रुपए चढ़कर भाव हुआ 31,510 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: रुपए की लगातार कमजोरी के साथ चमक रहा है सोना, 110 रुपए चढ़कर भाव हुआ 31,510 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 06, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 04:58 pm IST

वैश्विक बाजारों में तेजी तथा स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली बढ़ने के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 110 रुपए और चढ़कर 31,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

gold shop- India TV Hindi
gold shop Image Source : GOLD SHOP

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में तेजी तथा स्थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली बढ़ने के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 110 रुपए और चढ़कर 31,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। रुपए की विनिमय दर में गिरावट से भी सर्राफा कीमतों की तेजी को बल मिला। आज दिन में रुपया डॉलर के मुकाबले 72.12 तक गिर गया था। रुपया पहली बार 72 से नीचे गया है। उपभोक्ता इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ने के कारण चांदी भी 200 रुपए चढ़कर 37,800 रुपए  प्रति किलोग्राम हो गई।  

सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधी टकराव के बीच डॉलर कमजोर होने से वैश्विक बाजारों में सर्राफा कीमतों में मजबूती के रुख के बीच यहां सोने की कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना भाव 0.22 प्रतिशत चढ़कर 1,198.90 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 0.32 प्रतिशत  चढ़कर 14.21 डॉलर प्रति औंस हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 110-110 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,510 रुपए और 31,360 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। कल के कारोबार में इस बहुमूल्य धातु की कीमत में 200 रुपए तक की तेजी आई थी। आठ ग्राम की सोने की गिन्नी का भाव 24,500 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित बना रहा। 

तेजी के आम रुख के अनुरूप चांदी तैयार 200 रुपए की तेजी के साथ 37,800 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 810 रुपए की तेजी के साथ 37,115 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। हालांकि चांदी सिक्कों का भाव लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल भाव 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा