1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना 475 रुपये के उछाल के साथ 51,946 रुपये के नए उच्चतम स्तर पर, चांदी में दबाव

सोना 475 रुपये के उछाल के साथ 51,946 रुपये के नए उच्चतम स्तर पर, चांदी में दबाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 24, 2020 09:31 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 12:10 am IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 109 रुपये की गिरावट के साथ 62,262 रुपये प्रति किलोग्राम

gold price at new record high- India TV Hindi
gold price at new record high Image Source : FILE

नई दिल्ली। रुपये में नरमी आने से और अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की मजबूती के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 475 रुपये के उछाल के साथ 51,946 रूपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले दिन सोने का बंद भाव 51,471 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, चांदी 109 रुपये की गिरावट के साथ 62,262 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जो बृहस्पतिवार को 62,371 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये की विनिमय दर में कमी आने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 475 रुपये की तेजी के साथ एक नयी ऊंचाई पर पहुंच गईं।’’ शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर आठ पैसे की गिरावट के साथ 74.83 रुपये प्रति डॉलर रही। कारोबारी सूत्रों का कहना था कि घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख तथा अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये में कमजोरी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,897 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस रहा। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के बीच तनाव तथा अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प सर्राफा में लिवाली बढ़ाने की उम्मीद बनी हुई है।

सोने के कीमतों में पिछले साल से ही बढ़त का रुख था, हालांकि साल 2020 में इसमें महामारी की वजह से तेजी दिखनी शुरू हो गई। कोरोना संकट को देखते हुए निवेशकों ने सुरक्षित माने जाने वाले सोने में निवेश शुरू कर दिया। मार्च के बाद से सोने की कीमत में 25 फीसदी तक बढ़त दर्ज हो चुकी है। जून के अंत में कमोडिटी एक्सपर्ट दिवाली तक सोने के 52 हजार का स्तर पार करने का अनुमान जता रहे थे, हालांकि अब संकेत हैं कि सोने काफी पहले ही इस स्तर को पार कर लेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा