1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमतों में करीब 1000 रुपये की गिरावट, विदेशी संकेतों और रुपये में मजबूती का असर

सोने की कीमतों में करीब 1000 रुपये की गिरावट, विदेशी संकेतों और रुपये में मजबूती का असर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 25, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 05:49 pm IST

कारोबार में चांदी का दाम भी 80 रुपये घटकर 49,990 रुपये प्रति किलो रहा

gold silver - India TV Hindi
gold silver 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में 954 रुपये की जोरदार गिरावट देखने को मिली है। गिरावट के साथ सोने की कीमत 43,549 रुपये प्रति दस ग्राम रह गयी। कीमतों में गिरावट दुनिया भर के बाजारों में बिकवाली बढ़ने तथा रुपये के मजबूत होने से दर्ज हुई है। 

सोने का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 44,503 रुपये प्रति दस ग्राम था। आज के कारोबार में चांदी का दाम भी 80 रुपये घटकर 49,990 रुपये प्रति किलो रह गया। एक दिन पहले इसका बंद भाव 50,070 रुपये प्रति किलो था। दिल्ली में 999 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 770 रुपये की गिरावट के साथ 44,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और और 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 43,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तकनीकी सुधार आने के बाद भाव 1,650 डालर प्रति औंस रह गया। इससे घरेलू मार्केट में भी असर देखने को मिला है। वैश्विक बाजार की चौतरफा बिकवाली और रुपये के मजबूत होने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 954 रुपये की गिरावट रही। उन्होंने कहा कि दिन के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया हाजिर भाव 16 पैसे मजबूत हो गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव में गिरावट रही और इनके भाव क्रमश: 1,648 डालर और 18.40 डालर प्रति औंस रह गये। तपन पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलने को लेकर चिंता की वजह से सोने की गिरावट कुछ सीमित हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा