1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सीलिंग के विरोध में एक दिन बंद रहने के बाद खुले सर्राफा बाजार, सोने में आई 25 रुपए की तेजी

Gold Rate Today: सीलिंग के विरोध में एक दिन बंद रहने के बाद खुले सर्राफा बाजार, सोने में आई 25 रुपए की तेजी

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 24, 2018 04:27 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 04:27 pm IST

बुधवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों तथा शादी ब्याह के मौसम की बढ़ी मांग से सोना 25 रुपए चढ़कर 31,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold shop- India TV Hindi
gold shop

नई दिल्ली। बुधवार को दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में पहले की तरह कामकाज हुआ, इससे पहले मंगलवार को एमसीडी द्वारा की जा रही सीलिंग के विरोध में संपूर्ण सर्राफा बाजार बंद था। बुधवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों तथा शादी ब्याह के मौसम की बढ़ी मांग से gold 25 रुपए चढ़कर 31,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की छिटपुट मांग से चांदी 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर तीन साल के नए निचले स्तर पर पहुंचने से कीमती धातुओं में मांग बढ़ी है। डॉलर में गिरावट आने पर निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.16 प्रतिशत चढ़कर 1,343 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 0.21 प्रतिशत वृद्धि के साथ 17.07 डॉलर प्रति औंस रही। इसके अलावा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की शादी ब्याह के मौसम की मांग से भी सोने में तेजी आई। 

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता 25-25 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 31,100 रुपए और 30,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सीलिंग अभियान के विरोध में कल सर्राफा और अन्य बाजार बंद थे। गिन्नी का भाव हालांकि 100 रुपए टूटकर 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बोला गया। 

चांदी हाजिर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी भाव 75 रुपए गिरकर 38,940 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए तथा बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा