1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 21 महीने के उच्चतम स्तर पर रुपया, बुधवार को 1 डॉलर के मुकाबले 9 पैसा मजबूत होकर 63.99 पर खुला

21 महीने के उच्चतम स्तर पर रुपया, बुधवार को 1 डॉलर के मुकाबले 9 पैसा मजबूत होकर 63.99 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : May 17, 2017 09:14 am IST,  Updated : May 17, 2017 09:14 am IST

बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसा मजबूत होकर 63.99 पर खुला।

21 महीने के उच्चतम स्तर पर रुपया, बुधवार को 1 डॉलर के मुकाबले 9 पैसा मजबूत होकर 63.99 पर खुला- India TV Hindi
21 महीने के उच्चतम स्तर पर रुपया, बुधवार को 1 डॉलर के मुकाबले 9 पैसा मजबूत होकर 63.99 पर खुला

नई दिल्ली। बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसा मजबूत होकर 63.99 पर खुला। आपको बता दें 27 अप्रैल के बाद रुपए में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली है। रुपया 21 महीने के ऊपरी स्तर पर है।  जबकि, मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 64.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सोमवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की मजबूती के साथ 64.06 पर बंद हुआ था। यह भी पढ़े: महंगे क्रूड से बढ़ेगा इन कंपनियों का मुनाफा, शॉर्ट टर्म में बड़े रिटर्न की उम्मीद

इस कारणों से रुपए में आई तेजी

बैंकों और एक्सपोटर्स की ओर डॉलर खरीदारी लौटने से रुपए में तेजी आई। साथ ही,शेयर और डेट मार्केट में भारी पूंजी निवेश के साथ विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपए में मजबूती है। आपको बता दें कि रुपया 21 माह के उच्च स्तर पर है।  #ModiGoverment3Saal: मोदी के कार्यकाल में निवेशक हुए मालामाल, ऐसे 5 हजार रुपए लगाकर कमाए 3 लाख

तीन सत्र में रुपया 58 पैसे हुआ मजबूत

मंगलवार को अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 64.06 रुपए प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख लिए खुला। कारोबार के दौरान 64.02 से 64.16 रुपए प्रति डॉलर के सीमित दायरे में घूमने के बाद अंत में 2 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 64.00 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछेल तीन कारोबारी सत्रों में रुपए में 58 पैसे मजबूती आई थी। स्नैपडील-फ्लिपकार्ट सौदे से कर्मचारियों की होगी चांदी, फाउंडर देंगे 2 हजार लोगों को 193 करोड़ रुपए

अगले 2-3 महीने तक रुपए में रहेगी मजबूती

 एपिक रिसर्च के सीईओ मुस्तफा नदीम के मुताबिक अगले 2 से 3 महीने तक रुपए में मजबूती बनी रहने का अनुमान है। नदीम ने चार्ट पर डॉलर के मुकाबले रुपए के प्रदर्शन के आधार पर अनुमान दिया है कि, छोटी अवधि में 64.1 से 63 के बीच रुपए को सपोर्ट मिलेगा। वहीं किसी भी निगेटिव संकेत पर गिरावट आने पर 66 का स्तर संभव है। हालांकि कोई भी कमजोरी ज्यादा लंबी चलने का अनुमान नहीं है। डॉलर के मुकाबले रुपए को 66 से 65.5 पर रेजिस्टेंस मिल सकता है। वहीं बढ़त आने पर 62.5 का स्तर संभव है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा