1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Rupee vs US Dollar: कोरोना वायरस, आर्थिक मंदी की आशंका के चलते रुपये में गिरावट

Rupee vs US Dollar: कोरोना वायरस, आर्थिक मंदी की आशंका के चलते रुपये में गिरावट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 09, 2020 11:34 am IST,  Updated : Mar 09, 2020 11:34 am IST

भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 74.03 पर आ गया। 

Indian rupee, US Dollar, coronavirus- India TV Hindi
Indian rupee falls against US Dollar due to coronavirus

मुंबई। भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 74.03 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट और कोरोना वायरस के चलते आर्थिक मंदी की आशंका के कारण रुपये पर दबाव देखने को मिला। 

कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत और विदेशी फंडों के बाहर जाने से स्थानीय मुद्रा में कमजोरी आई। हालांकि, अमेरिकी मुद्रा बाजारों में कमजोरी और तेल कीमतों में गिरावट से रुपये को मजबूती मिली, लेकिन कारोबारियों का अनुमान है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका से रुपये पर दबाव बढ़ सकता है। 

अंतरबैंक मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 73.99 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ 74.03 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 73.87 पर बंद हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा