1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. पिछले 60 दिनों में खुदरा कारोबार को 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान : सीएआईटी

पिछले 60 दिनों में खुदरा कारोबार को 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान : सीएआईटी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 25, 2020 09:09 am IST,  Updated : May 25, 2020 09:09 am IST

कारोबारी संगठन के मुताबिक प्रतिबंधों में ढील के बाद से सिर्फ 5फीसदी कारोबार ही शुरू हो सका है।

Lockdown- India TV Hindi
Lockdown Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कहा है कि पिछले 60 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान भारत के खुदरा कारोबार को लगभग 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कारोबारियों की इस संस्था ने एक बयान में यह भी कहा कि पिछले सप्ताह सोमवार को प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद से मात्र पांच प्रतिशत कारोबार ही शुरू हो सका और कारोबार से जुड़े आठ प्रतिशत श्रमिक ही काम पर वापस आए हैं।

बयान में आगे कहा गया है कि व्यापार में नुकसान के कारण केंद्र और राज्य सरकारों को भी जीएसटी के रूप में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बयान में कहा गया है, "देश भर के कारोबारी गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं और सरकार की तरफ से किसी नीतिगत समर्थन के बगैर वे अपने कारोबार के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।"

बयान में आगे कहा गया है कि लगभग पांच लाख बाहर के कारोबारी दिल्ली के थोक बाजारों में सामान खरीदने आते थे, लेकिन परिवहन का साधन बंद होने के कारण दिल्ली के थोक बाजार में कारोबार नहीं हो रहा हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा