1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, 9 पैसे की मजबूती के 74.49 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, 9 पैसे की मजबूती के 74.49 पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 13, 2021 06:48 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 06:48 pm IST

आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये 9 पैसे के दायरे में रहा। वहीं पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में डालर के मुकाबले कुल मिला कर 22 पैसे की मजबूती आई है।

डॉलर के मुकाबले रुपये...- India TV Hindi
डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती Image Source : PTI

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये में लगातार तीसरे दिन भी तेजी देखने को मिली है। मंगलवार के कारोबार में रुपये की विनिमय दर नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.49 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई है। 

कैसा रहा आज का कारोबार

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.49 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 74.41 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा, वहीं बिकवाली आने पर रुपये  में 74.50 रुपये के स्तर तक गिरावट देखने को मिली है। कारोबार के अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले नौ पैसे का लाभ दर्शाता 74.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया प्रति डॉलर 74.58 पर बंद हुआ था। पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में डालर के मुकाबले कुल मिला कर 22 पैसे की मजबूती आई है। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 92.36 हो गया। 

क्यों आई रुपये में मजबूती
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू बाजारों से मिले संकेतों की वजह से रुपये में मजबूती देखने को मिली। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई और रुपये में बढ़त सीमित ही रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 397.04 अंक की हानि के साथ 52,769.73 अंक पर बंद हुआ। वहीं विदेशी कमोडिटी वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.55 प्रतिशत बढ़कर 75.57 डॉलर प्रति बैरल रह गयी। वहीं स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 745.97 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा