1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 75.46 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 75.46 पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 13, 2020 07:02 pm IST,  Updated : May 13, 2020 07:02 pm IST

कारोबार के दौरान रुपया 75.30 के स्तर तक मजबूत हुआ

rupee vs dollat- India TV Hindi
rupee vs dollat Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को पांच पैसे मजबूत होकर 75.46 पर बंद हुआ। सरकार के वित्तीय पैकेज की घोषणा से निवेशकों के सेंटीमेंट्स मजबूत हुए है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज से निवेशकों का घरेलू अर्थव्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर चिंता से निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं और कुल मिलाकर रुपये में सीमित बढ़त दर्ज हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में कारोबार के दौरान रुपया 75.30 के दिन के उच्चतम स्तर और 75.50 के दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.51 पर बंद हुआ था।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (मुद्रा) राहुल गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा का रुपये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। हालांकि, वैश्विक स्तर पर जोखिम बने हुए हैं और सरकारी व्यय योजना पर कोई स्पष्टता नहीं है। गुप्ता ने आगे कहा सकारात्मक संकेतों से रुपये में तेजी आ सकती है, लेकिन यह अल्पकालिक होगी, क्योंकि कोरोना वायरस को लेकर चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख सलाहकार देवार्श वकील ने कहा कि पहली नजर में आर्थिक राहत पैकेज और सुधार के संकेत बड़े अहम लग रहे हैं, लेकिन विवरण पता चलने पर ही सही तस्वीर सामने आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा