1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटकर 74.90 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटकर 74.90 पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 14, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 04:20 pm IST

कारोबार के दौरान डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 93.29 पर पहुंचा

Rupee Vs Dollar- India TV Hindi
Rupee Vs Dollar Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ बंद हुआ है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटकर 74.90 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया पिछले स्तरों के मुकाबले सीमित कमजोरी के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.85 पर खुला और फिर कमजोरी दर्शाता हुआ 74.90 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 74.84 के मुकाबले छह पैसे की गिरावट को दर्शाता है। दिन के कारोबार में रुपये ने 74.74 के ऊपरी स्तर और 74.93 के निचले स्तर को छुआ।

इस बीच आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक थोक कीमतों पर आधारित महंगाई जुलाई में नकारात्मक 0.58 प्रतिशत रही, हालांकि इस दौरान खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी हुई। डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति जून में नकारात्मक 1.81 प्रतिशत थी। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 93.29 पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 416.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत गिरकर 44.66 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा