1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वापस 68 रुपए के पार हुआ डॉलर का भाव, 40 पैसे से ज्यादा की गिरावट

वापस 68 रुपए के पार हुआ डॉलर का भाव, 40 पैसे से ज्यादा की गिरावट

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 15, 2018 12:04 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 12:06 pm IST

भारतीय करेंसी रुपए में एक बार फिर से भारी गिरावट देखी जा रही है, डॉलर का भाव फिर से 68 रुपए के पार हो गया है, फिलहाल प्रति डॉलर रुपए 68.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और इसमें करीब 40 पैसे की भारी गिरावट देखी जा रही है। डॉलर में आई इस तेजी के पीछे अमेरिका में बढ़ी हुई ब्याज दरों को वजह माना जा रहा है।

Rupee falls below 68 level agains US Dollar - India TV Hindi
Rupee falls below 68 level agains US Dollar 

नई दिल्ली। भारतीय करेंसी रुपए में एक बार फिर से भारी गिरावट देखी जा रही है, डॉलर का भाव फिर से 68 रुपए के पार हो गया है, फिलहाल प्रति डॉलर रुपए 68.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और इसमें करीब 40 पैसे की भारी गिरावट देखी जा रही है। डॉलर में आई इस तेजी के पीछे अमेरिका में बढ़ी हुई ब्याज दरों को वजह माना जा रहा है।

इस वजह से टूटा रुपया

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने इस हफ्ते ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी करेंसी डॉलर में एकतरफा मजबूती देखी जा रही है, डॉलर इंडेक्स बढ़कर 95.10 के स्तर तक पहुंच गया है जो 7 महीने में सबसे ऊपरी स्तर है। डॉलर की मजबूती की वजह से ही भारतीय करेंसी रुपए पर दबाव देखा जा रहा है।

कमजोर रुपए से नुकसान

रुपए में आई इस गिरावट के मौजूदा हालात में फायदे कम और नुकसान ज्यादा नजर आ रहे हैं। रुपए की मजबूती से ऑयल कंपनियों की कच्चा तेल आयात करने में लागत बढ़ेगी जिससे देश में पेट्रोल और डीजल के एक बार फिर से महंगा होने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा विदेशों से आयात होने वाले अन्य सामान जैसे मोबाइल फोन, टेलिविजन और इलेक्ट्रोनिक्स के अन्य सामान को आयात करने की लागत भी बढ़ेगी, ऐसे में इस तरह की तमाम वस्तुओं के महंगा होने की आशंका है।

रुपए की गिरावट से फायदा भी

रुपए की गिरावट से कुछ फायदे भी है, देश के बाहर निर्यात होने वाली वस्तुओं को प्रत्साहन मिलेगा, भारत से ज्यादातर इंजिनीयरिंग गुड्स, जेम्स एंड ज्वैलरी, पेट्रोलियम प्रोडक्ट और टैक्सटाइल का निर्यात होता है, ऐसे में इन सेक्टर से जुड़े तमाम उद्योगों को रुपये की कमजोरी से फायदा पहुंचेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा