1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Rupee Vs US dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे गिरा

Rupee Vs US dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे गिरा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 20, 2020 10:46 am IST,  Updated : Feb 20, 2020 10:46 am IST

घरेलू शेयर बाजारों की नरम शुरुआत तथा कच्चा तेल की कीमतें बढ़ने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे गिरकर 71.80 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। 

Rupee, US dollar, trade- India TV Hindi
Rupee slips 26 paise to 71.80 against US dollar in opening trade

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों की नरम शुरुआत तथा कच्चा तेल की कीमतें बढ़ने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे गिरकर 71.80 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। कारोबारियों ने बताया कि इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने तथा कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर धारणा नरम बनी रही। ​

कोरोना वायरस के संक्रमण से चीन में मरने वालों की संख्या 2,118 पर पहुंच गयी है। मंगलवार को रुपया 71.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बुधवार को छत्रपति शिवाजी जयंती को लेकर अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में कोई कारोबार नहीं हुआ था। इस बीच ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 59.18 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 190.66 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा