1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद, निफ्टी 9500 के पार तो सेंसेक्स में 260 अंको की उछाल

शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद, निफ्टी 9500 के पार तो सेंसेक्स में 260 अंको की उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 16, 2017 06:09 pm IST,  Updated : May 16, 2017 06:09 pm IST

सेंसेक्स 260.48 अंकों की तेजी के साथ 30,582.60 पर और निफ्टी 66.85 अंकों की तेजी के साथ 9,512.25 पर बंद हुआ। निफ्टी पहली बार 9500 के पार पहुंचा है।

शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद, निफ्टी 9500 के पार तो सेंसेक्स में 260 अंको की उछाल- India TV Hindi
शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद, निफ्टी 9500 के पार तो सेंसेक्स में 260 अंको की उछाल

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 69.36 अंकों की तेजी के साथ 30391.48 पर खुला और 260.48 अंकों या 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 30,582.60 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30591.55 के ऊपरी और 30363.37 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 39.92 अंकों की तेजी के साथ 15080.39 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 59.22 अंकों की तेजी के साथ 15709.59 पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा