1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में आई 147 अंकों की गिरावट, निफ्टी 36 अंक गिरकर 9,916 पर हुआ बंद

सेंसेक्स में आई 147 अंकों की गिरावट, निफ्टी 36 अंक गिरकर 9,916 पर हुआ बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 06, 2017 04:55 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 04:55 pm IST

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 147 अंकों की गिरावट रही और यह 31,661 पर तथा निफ्टी 9,916 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में आई 147 अंकों की गिरावट, निफ्टी 36 अंक गिरकर 9,916 पर हुआ बंद- India TV Hindi
सेंसेक्स में आई 147 अंकों की गिरावट, निफ्टी 36 अंक गिरकर 9,916 पर हुआ बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 147 अंकों की गिरावट रही और यह 31,661 पर तथा निफ्टी 36 अंकों की गिरावट के साथ 9,916 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 96.05 अंकों की गिरावट के साथ 31,713.50 पर खुला और 147.58 अंकों या 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 31,661.97 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,727.85 के ऊपरी स्तर और 31,586.53 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 26.85 अंकों की तेजी के साथ 15,705.00 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 57.05 अंकों की तेजी के साथ 16,250.23 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.95 अंकों की गिरावट के साथ 9,899.25 पर खुला और 36.00 अंकों या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 9,916.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,931.55 के ऊपरी और 9,882.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। तेजी वाले सेक्टरों में धातु (0.67 फीसदी), आधारभूत साम्रगी (0.55 फीसदी), वित्त (0.20 फीसदी), ऊर्जा (0.19 फीसदी) और रियल्टी (0.16) रहे।बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – स्वास्थ्य सेवाएं (1.35 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.07 फीसदी) सूचना प्रौद्योगिकी (0.64 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.59 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.58 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा