1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला शेयर बाजार, निफ्टी 14600 से नीचे बंद

रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला शेयर बाजार, निफ्टी 14600 से नीचे बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 21, 2021 04:03 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 04:03 pm IST

आज के कारोबार में बाजार मे चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है। आज सभी प्रमुख सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में आज 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज का...- India TV Hindi
शेयर बाजार में आज का कारोबार Image Source : STOCK MARKET

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज नए ऐतिहासिक स्तरों पर पहुंचने के बाद गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स पहली बार 50 हजार के स्तर से ऊपर पहुंचा। हालांकि कारोबार के अंत में मुनाफावसूली देखने को मिली और दोनो प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। गुरुवार को सेंसेक्स 167 अंक की गिरावट के साथ 49625 के स्तर पर और निफ्टी 54 अंक की गिरावट के साथ 14590 के स्तर पर बंद हुआ है। आज निफ्टी बैंक में भी रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद गिरावट देखने को मिली।

कैसा रहा आज का कारोबार

आज के कारोबार में सेंसेक्स ने 50184 का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर देखा। ये पहली बार है जब सेंसेक्स 50 हजार के ऐतिहासिक स्तरों के पार पहुंचा। निफ्टी भी 14753.55 के रिकॉर्ड स्तरों तक पहुंचा। दिन भर ऊपरी स्तरों के करीब बने रहने के बाद कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में गिरावट देखने को मिली और बाजार दिन के निचले स्तरों पर पहुंच गया। बाजार में इससे ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती थी लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से आज की गिरावट सीमित ही रही।

कैसा रहा सेक्टर का प्रदर्शन

आज के कारोबार में बाजार मे चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है। आज सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में आज 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं रियल्टी सेक्टर इंडेक्स 2.56 फीसदी, मेटल सेक्टर इंडेक्स 2.18 फीसदी और फार्मा सेक्टर इंडेक्स में 1.43 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ

कैसा रहा स्टॉक्स का प्रदर्शन

आज निफ्टी में शामिल 33 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरने वाले स्टॉक्स में ओएनजीसी 3.34 फीसदी, टाटा स्टील 2.95 फीसदी, कोल इंडिया 2.61 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं टाटा मोटर्स 6.38 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.66 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.55 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा