1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में 484 अंक बढ़त, निफ्टी 9300 के स्तर से ऊपर हुआ बंद

सेंसेक्स में 484 अंक बढ़त, निफ्टी 9300 के स्तर से ऊपर हुआ बंद

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 23, 2020 03:38 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 03:53 pm IST

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त आईटी सेक्टर में देखने को मिली है।

Market Today- India TV Hindi
Market Today

नई दिल्ली। हैवीवेट स्टॉक्स में खरीद की वजह से गुरुवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 484 अंक की बढ़त के साथ 31863 और निफ्टी 127 अंक की बढ़त के साथ 9314 के स्तर पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा तेजी आईटी सेक्टर में देखने को मिली है।

विदेशी बाजारों से मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों को हैवीवेट स्टॉक्स में आई खरीदारी का फायदा मिला है। आज सेंसेक्स में शामिल आधे से ज्यादा स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुए हैं। TCS करीब 6 फीसदी, इंफोसिस 5.7 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 5 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 3 फीसदी और रिलायंस 6 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त आईटी सेक्टर में देखने को मिली है। इंडेक्स 4.4 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं बैंकिंग सेक्टर इंडेक्स में करीब 3 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। दूसरी तरफ एफएमसीजी सेक्टर में करीब 1.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा