1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. नीतीश की ‘घर वापसी’ से शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा नया इतिहास

नीतीश की ‘घर वापसी’ से शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा नया इतिहास

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 27, 2017 09:37 am IST,  Updated : Jul 27, 2017 09:37 am IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से गठबंधन तोड़कर दोबारा भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिला लिया है।

नीतीश की ‘घर वापसी’ से शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा नया इतिहास- India TV Hindi
नीतीश की ‘घर वापसी’ से शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा नया इतिहास

मुंबई। बिहार की राजनीति में हुआ उथल-पुथल शेयर बाजार को पसंद आया है और गुरुवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया है। शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 10,063 के ऊपरी स्तर को छुआ है जो अबतक की रिकॉर्ड ऊंचाई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है और शुरुआती कारोबार में 32,533 के ऊपरी स्तर को छुआ है।

बुधवार रात को बिहार की सत्ता में हुए राजनीतिक बदलाव को शेयर बाजार ने अपनी तरफ से ग्रीन सिग्नल दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से गठबंधन तोड़कर दोबारा भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिला लिया है। अब भारतीय जनता पार्टी भी बिहार सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। बीजेपी की एक और राज्य में सरकार से निवेशकों का भरोसा केंद्र की सरकार में बढ़ा है जिस वजह से आज शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है।

बाजार में आज सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग सेक्टर के शेयरों मे देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 24,869 की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया है। बैंकिंग शेयरों में यश बैंक, एग्सिज बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में ज्यादा तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी बढ़ोतरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा