1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Sensex Today: शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 70 अंक टूटा

Sensex Today: शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 70 अंक टूटा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 09, 2019 10:19 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 10:19 am IST

बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नुकसान से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 70 अंक से अधिक टूट गया। 

Sensex- India TV Hindi
Sensex

मुंबई। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नुकसान से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 70 अंक से अधिक टूट गया। विदेशी कोषों की निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 73.38 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 40,371.77 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 26.10 अंक या 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 11,895.40 अंक पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 334.44 अंक के नुकसान से 40,445.15 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 96.90 अंक या 0.81 प्रतिशत के नुकसान से 11,921.50 अंक पर बंद हुआ था।

शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे टूटा

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार रुपया सात पैसे टूटकर 71.27 प्रति डॉलर पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच रुपए में गिरावट आई। रुपया 71.24 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और नीचे 71.27 प्रति डॉलर तक गया। शुक्रवार को रुपया 71.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबारियों को अमेरिका-चीन व्यापार करार को लेकर नए संकेतकों का इंतजार है। इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.31 प्रतिशत के नुकसान से 64.19 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा