1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स 35800 के पार

फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स 35800 के पार

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 13, 2018 09:32 am IST,  Updated : Jun 13, 2018 09:32 am IST

सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 35877.41 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 134.19 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35826.71 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में 10888.90 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 33.15 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10876 पर कारोबार कर रहा है

Sensex opens positive on buying in pharma and IT stocks- India TV Hindi
Sensex opens positive on buying in pharma and IT stocks

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूती के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मजबूती के साथ खुले हैं, सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 35877.41 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 134.19 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35826.71 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में 10888.90 का ऊपरी स्तर छुआ है और  फिलहाल 33.15 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10876 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को आए औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों ने शेयर बाजार को सहारा दिया है, आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के दौरान देश में औद्योगिक उत्पादन की ग्रोथ 4.9 प्रतिशत दर्ज की गई है। माइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में सुधार से औद्योगिक उत्पादन में इजाफा हुआ है।

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच मंगलवार को हुए समझौतों के बाद भारतीय फार्मा कंपनियों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है जिस वजह से आज शेयर बाजार में फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा मजबूती है, फार्मा इंडेक्स के अलावा पीएसयू बैंक और ऑटो इंडेक्स में ज्यादा बढ़त देखी जा रही है।

शेयरों की बात करें तो निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाली कंपनियों में सन फार्मा, टीसीएस, लुपिन, सिप्ला, विप्रो, इंफोसिस, यश बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टेक महिंद्रा और कोल इंडिया आगे हैं। घटने वाली कंपनियों में इंडियाबुल हाउसिंग, भारती एयरटेल, ओएनजीसी और बजाज फाइनेंश के शेयर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा