1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share market closing: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 83 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी में आई 22 अंक की तेजी

Share market closing: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 83 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी में आई 22 अंक की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 06, 2018 05:31 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 05:31 pm IST

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच आज सेंसेक्स 83 अंक चढ़कर 35,657.86 पर बंद हुआ। मुख्य रूप से वाहन, रियल्‍टी, पूंजीगत सामान और ऊर्जा कंपनियों के शेयर लाभ में रहे।

share market- India TV Hindi
share market Image Source : SHARE MARKET

मुंबई। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच आज सेंसेक्स 83 अंक चढ़कर 35,657.86 पर बंद हुआ। मुख्य रूप से वाहन, रियल्‍टी, पूंजीगत सामान और ऊर्जा कंपनियों के शेयर लाभ में रहे। ब्रोकरों के अनुसार मिले-जुले वैश्विक रुख के बीच खराब शेयरों में भाव-ताव से बाजार को फायदा मिला। अमेरिका और चीन के बीच शुल्कों को लेकर एक-दूसरे पर बराबरी से कार्रवाई किए जाने से निवेशकों ने व्यापार क्षेत्र के विकास पर नजर बनाए रखी और एशियाई बाजार भी उच्च स्तर पर रहे।

 बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला था और दिन में नीचे में 35,532.21 अंक के निम्न स्तर पर पहुंच गया, लेकिन बाद में 35,799.71 अंक तक चढ़ने के बाद यह 83.31 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 35,657.86 अंक पर बंद हुआ। 

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,735.05 अंक से 10,816.35 अंक के बीच रहा और अंत में 22.90 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढ़कर 10,772.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में इस सप्ताह कुल मिला कर क्रमश: 234.38 अंक और 58.35 अंक की साप्ताहिक बढ़त देखी गई। 

इसी बीच आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से कल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 159.37 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 296.97 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा