1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बजट से पहले बुलंदियों पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 35827 और निफ्टी 10975 के रिकॉर्ड स्तर पर

बजट से पहले बुलंदियों पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 35827 और निफ्टी 10975 के रिकॉर्ड स्तर पर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 22, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 03:52 pm IST

सेंसेक्स ने 35,827.70 के आल टाइम हाई को छुआ है और बाद में 286.43 प्वाइंट की तेजी के साथ 35,798.01 के स्तर पर बंद हुआ है।

Sensex - India TV Hindi
Sensex touches new high of 35827, निफ्टी ने 10975 का रिकॉर्ड स्तर छुआ

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को एक बार फिर से नया इतिहास लिखा है। सेंसेक्स और निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने के बाद नई ऊंचाई पर बंद भी हुए हैं। सेंसेक्स ने 35,827.70 के आल टाइम हाई को छुआ है और बाद में 286.43 प्वाइंट की तेजी के साथ 35,798.01 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ने 10,975.10 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है और 71.50 प्वाइंट की तेजी के साथ 10,966.20 पर बंद हुआ है।

निफ्टी पर जिन कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी रही है उनमें आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस और देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री आगे रहीं, टीसीएस का शेयर 4.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 3090 के स्तर पर बंद हुआ और शेयर ने आज 3134 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 4.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 970.20 के स्तर पर बंद हुआ और शेयर ने आज 974.30 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। इन कंपनियो के अलावा इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, ओएनजीसी और एक्सिज बैंक के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखी गई।

हालांकि इस तेजी में कई कंपनियां ऐसी भी रही जिनके शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसकी वजह से इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों के शयरों में बिकवाली देखी गई है, इसके अलावा विप्रो, गेल, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा