1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स में 95 अंक लुढ़का, बैंकिंग और पीएसयू शेयरों सबसे तेज टूटे

गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स में 95 अंक लुढ़का, बैंकिंग और पीएसयू शेयरों सबसे तेज टूटे

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2018 05:30 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 05:30 pm IST

देश के शेयर बाजारों में आज जून महीने के डेरिवेटिव सौदों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 95 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ।

sensex- India TV Hindi
sensex

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में आज जून महीने के डेरिवेटिव सौदों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 95 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ। कारोबारियों का कहना है कि नये जून सीरिज डेरीवेटिव सौदों की शुरुआत का असर बाजार पर देखने को मिला। ऑटो सेक्‍टर के शेयरों में तेजी को बैंकिंग क्षेत्र में नरमी ने गायब कर दिया। 

बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स 95.12 अंक टूटकर 35,227.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 35,438.22 और 35,177.35 अंक के दायरे में रहा। जीडीपी के आंकड़े जारी होने से पहले लिवाली समर्थन के चलते कल सेंसेक्स 416.27 अंक चढ़ा था। 

इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 39.95 अंक टूटकर 10,696.20 अंक पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान 10,764.75 तथा 10,681.50 अंक के दायरे में रहा।  साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही लाभ में बंद हुए। साप्ताहिक तौर पर सेंसेक्स में 302.39 अंक जबकि निफ्टी में 91.05 अंक की मजबूती रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा