1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर मांग से चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोने की कीमतों में नहीं हुआ खास बदलाव

कमजोर मांग से चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोने की कीमतों में नहीं हुआ खास बदलाव

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Apr 04, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 03:40 pm IST

मांग कमजोर रहने से दिल्ली के थोक सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 200 रुपए तक टूटकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। हालांकि सोने में स्थिर रुख देखा गया।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today

नई दिल्ली मांग कमजोर रहने से दिल्ली के थोक सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 200 रुपए तक टूटकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। हालांकि सोने में स्थिर रुख देखा गया। कारोबारियों के अनुसार चांदी में गिरावट की मुख्य वजह हाजिर बाजार में सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों की ओर से मांग कमजोर रहना है। हालांकि वैश्विक बाजारों के स्थिर रुख के बीच छिटपुट सौदों के चलते सोना भाव स्थिर रहे और यह 31,610 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना भाव 0.59% सुधरकर 1,340.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी भाव 0.43% चढ़कर 16.47 डॉलर प्रति औंस रहा। दिल्ली में तैयार चांदी का भाव 200 रुपए टूटकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी का भाव 235 रुपए गिरकर 38,560 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

चांदी सिक्कों की कीमतें पिछले स्तर पर ही देखी गई। इसका प्रति सैकड़ा भाव 74,000 रुपए लिवाली और 75,000 रुपए बिकवाली रहा। थोक सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव 31,610 रुपए और 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव 31,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। सोने की आठ ग्राम की गिन्नी भी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा