1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डिमांड बढ़ने से चांदी 130 रुपए महंगी, सोने की कीमतें बिना बदलाव के 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर

डिमांड बढ़ने से चांदी 130 रुपए महंगी, सोने की कीमतें बिना बदलाव के 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 04, 2017 03:40 pm IST,  Updated : Feb 04, 2017 03:40 pm IST

शनिवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 130 रुपए बढ़कर 42200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है वहीं, सोने का भाव बिना बदलाव के 29550 रुपए प्रति ग्राम पर स्थिर रहा

डिमांड बढ़ने से चांदी 130 रुपए महंगी, सोने की कीमतें बिना बदलाव के 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर- India TV Hindi
डिमांड बढ़ने से चांदी 130 रुपए महंगी, सोने की कीमतें बिना बदलाव के 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल ट्रेंड और इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। शनिवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 130 रुपए बढ़कर 42,200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं, इस दौरान सोने की कीमतें स्थिर रही है। शनिवार को सोने का भाव बिना बदलाव के 29,550 रुपए प्रति ग्राम पर स्थिर रहा।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि,

इंडस्ट्रियल डिमांड बढने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। साथ ही, घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की और से चांदी की मांग बढ़ी है।वहीं, इंटरनेशल मार्केट में सोने की कीमतें स्थिर रही है। इसीलिए घरेलू बाजार में सोना सुस्त है।

इंटरनेशल मार्केट में सोने का भाव

  • इंटरनेशल मार्केट में सोना 0.34 फीसदी बढ़कर 1219 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
  • वहीं, चांदी 0.20 फीसदी बढ़कर 17.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
  • शनिवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • भाव क्रमश: 29,550 और 29,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।
  • इससे पहले बीते कारोबारी सत्र गुरुवार और शुक्रवारको सोने की कीमतों में कुल 200 रुपए की गिरावट आई थी
  • गिन्नी बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

चांदी की कीमतों में 550 रुपए की गिरावट

  • सर्राफा बाजार में चांदी 130 रुपए महंगी हुई।
  • इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 42,200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

तस्वीरों में देखिए सोने से जुड़े फैक्ट्स

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

  • साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 20 रुपए की बढ़त के साथ 41,700.रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा