1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. चांदी हुई 800 रुपए सस्ती, सोने की कीमतें बिना बदलाव के 29300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर

चांदी हुई 800 रुपए सस्ती, सोने की कीमतें बिना बदलाव के 29300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 08, 2017 03:37 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 03:37 pm IST

शनिवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 800 रुपए गिरकर 41,750 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, सोने का भाव बिना बदलाव के 29300 रुपए प्रति ग्राम पर स्थिर रहा।

चांदी हुई 800 रुपए सस्ती, सोने की कीमतें बिना बदलाव के 29300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर- India TV Hindi
चांदी हुई 800 रुपए सस्ती, सोने की कीमतें बिना बदलाव के 29300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड और इंडस्ट्रियल डिमांड गिरने से चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 800 रुपए गिरकर 41,750 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, इस दौरान सोने की कीमतें स्थिर रही है। शनिवार को सोने का भाव बिना बदलाव के 29300 रुपए प्रति ग्राम पर स्थिर रहा।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि,

इंडस्ट्रियल डिमांड गिरने और सिक्के की मांग घटने से चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। साथ ही, घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की और से भी चांदी की डिमांड लगातार दूसरे दिन गिरी है। हालांकि, अक्षत तृतीया से पहले सोने की डिमांड में कुछ इजाफा होने की उम्मीद है।

इंटरनेशल मार्केट में सोने और चांदी का भाव

  • इंटरनेशल मार्केट में सोना 0.14 फीसदी बढ़कर 1253.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
  • वहीं, चांदी 1.54 फीसदी गिरकर 17.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
  • शनिवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • भाव क्रमश: 29,300 और 29,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।
  • इससे पहले बीते कारोबारी सत्र शुक्रवार को सोने की कीमतें 25 रुपए बढ़कर 29,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी।
  • गिन्नी बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

चांदी की कीमतों में 800 रुपए की गिरावट

  • सर्राफा बाजार में चांदी 800 रुपए सस्ती हुई।
  • इसकी वजह से चांदी तैयार की कीमत 41,750 रुपए प्रति किलो पर आ गई।
  • चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 71,000 से 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा अपरिवर्तित बने रहे।

तस्वीरों में देखिए सोने से जुड़े फैक्ट्स

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा