1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार : कंपनियों के तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की चाल, आर्थिक आंकड़ों पर टिकी निगाहें

शेयर बाजार : कंपनियों के तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की चाल, आर्थिक आंकड़ों पर टिकी निगाहें

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 07, 2017 10:26 am IST,  Updated : May 07, 2017 10:29 am IST

शेयर बाजार में अगले सप्ताह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की उम्मीद है। बाजार की चाल कंपनियों के तिमाही नतीजों के आंकड़े वैश्विक बाजारों के रुझान से तय होगी।

शेयर बाजार : कंपनियों के तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की चाल, आर्थिक आंकड़ों पर टिकी निगाहें- India TV Hindi
शेयर बाजार : कंपनियों के तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की चाल, आर्थिक आंकड़ों पर टिकी निगाहें

भारती एयरटेल मंगलवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। हीरो मोटोकॉर्प और जी एंटरटेनमेंट के नतीजे बुधवार को आएंगे। एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नॉलजीज गुरुवार को चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगे। डॉ. रेड्डी लेबोरेटोरीज के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। वहीं, सरकार औद्योगिक उत्पादन के मार्च के आंकड़े शुक्रवार को जारी करेगी। मुद्रास्फीति आधारित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अप्रैल के आंकड़े भी शुक्रवार को ही आएंगे।

सरकारी कंपनी हडको (हाउसिंग एंड अर्बन डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) का आईपीओ (प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश) 8 मई को खुलेगा और इश्यू का प्राइस बैंड 56-60 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। हडको की योजना आईपीओ के जरिए 1200 करोड़ रुपए तक जुटाने की है। 8 मई को खुलने वाला आईपीओ 11 मई को बंद होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा