1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Live: शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स में 90 अंकों की तेजी

Stock Market Live: शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स में 90 अंकों की तेजी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 24, 2018 09:53 am IST,  Updated : Aug 24, 2018 09:57 am IST

सेंसेक्‍स आज 30 अंकों की तेजी के साथ 38367 पर खुला। वहीं निफ्टी में भी तेजी दिखाई दी। लेकिन बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

stock- India TV Hindi
stock

नई दिल्‍ली। हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत खराब रही। सेंसेक्‍स आज 30 अंकों की तेजी के साथ 38367 पर खुला। वहीं निफ्टी में भी तेजी दिखाई दी। लेकिन बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। एक समय सेंसेक्‍स 50 अंकों तक गिर गया। हालांकि थोड़ी देर में ही बाजार में सुधार दिखाई दिया। लेकिन बाजार में तेजी से उतार चढ़ाव का दौर जारी है। फिलहाल (सुबह 9.40 बजे) बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स 71 अंकों की तेजी के साथ 38408 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 4 अंकों की गिरावट के साथ 11566 पर कारोबार कर रहा है।

ये हैं टॉप गेनर एवं लूजर

बाजार में कारोबार के शुरुआती घंटे में तेजी दिखाने वाले शेयर में सबसे आगे है कजारिया सेरेमिक्‍स। यह शेयर कल के स्‍तर से 4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा बॉम्‍बे बुमराह और अपोलो हॉस्‍पिटल में 3 फीसदी, वहीं महिंद्रा सीआईई ऑटो और श्री इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में 2 फीसदी की तेजी दिख रही है। आज गिरावट के साथ कारोबार करने वालों में हैक्‍सावेयर सबसे आगे है। कंपनी का शेयर 14 फीसदी टूट चुका है। वहीं क्‍वालिटी का शेयर भी करीब 5 फीसदी टूटा है।

गिरावट के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार

आज भारतीय बाजार में शुरुआती उठापटक के पीछे अमेरिकी बाजारों में गिरावट को कारण माना जा रहा है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की तल्‍खी जारी है। अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे के 16 अरब डॉलर के उत्पादों पर 25 फीसदी की इंपोर्ट ड्यूटी लगा दी है। इससे गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 77 अंक गिरकर 25,657 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 11 अंक फिसलकर 7,878 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,857 के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा