1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट, खुलते ही सेंसेक्स 617 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरा

हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट, खुलते ही सेंसेक्स 617 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2021 11:49 am IST,  Updated : Mar 19, 2021 11:49 am IST

एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 से अधिक अंक नीचे आ गया।

Stock market live Sensex Nifty trading latest updates- India TV Hindi
Stock market live Sensex Nifty trading latest updates Image Source : AP

मुंबई। एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 से अधिक अंक नीचे आ गया। नकारात्मक वैश्विक रुख से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबर में 617.10 अंक या 1.25 प्रतिशत के नुकसान से 48,599.42 अंक पर आ गया। 

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 201.35 अंक या 1.38 प्रतिशत के नुकसान से 14,356.50 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर करीब पांच प्रतिशत टूट गया। एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एसबीआई, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में थे। 

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

पढ़ें-   यहां FASTAG है बेकार! इस एप के बिना नहीं मिलेगी Yamuna Expressway पर एंट्री

वहीं दूसरी ओर कोटक बैंक, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयर लाभ में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 585.10 अंक या 1.17 प्रतिशत के नुकसान से 49,216.52 अंक पर और निफ्टी 163.45 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान से 14,557.85 अंक पर बंद हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा