1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 15,700 के नीचे फिसला

शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 15,700 के नीचे फिसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 28, 2021 10:52 am IST,  Updated : Jul 28, 2021 10:52 am IST

बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक गिर गया।

शेयर बाजार में गिरावट,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 15,700 के नीचे फिसला Image Source : AP

मुंबई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 259.75 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,319.01 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 77.15 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 15,669.30 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट नेस्ले इंडिया में हुई। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस भी घाटे में थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और एचयूएल में बढ़त देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 273.51 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,578.76 पर और निफ्टी 78 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 15,746.45 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,459.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत बढ़कर 73.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा