1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 15, 2021 11:48 am IST,  Updated : Jul 15, 2021 11:48 am IST

बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार  Image Source : AP

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 111.50 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 53,015.55 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 31.30 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 15,885.25 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी एलएंडटी में रही।

इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, डॉ रेड्डीज और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एमएंडएम, एशियन पेंट्स, मारुति, आईटीसी, टाइटन और इंफोसिस लाल निशान में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 134.32 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 52,904.05 पर और निफ्टी 41.60 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 15,853.95 पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़ा

भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 74.47 के स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.48 पर खुली और फिर टूटकर 74.47 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.59 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 92.40 पर अपरिवर्तित था। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के बाहर जाने और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा