1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मजबूती

हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मजबूती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2019 11:46 am IST,  Updated : Jan 25, 2019 11:46 am IST

संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली जारी रहने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में रौनक देखने को मिली।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market

संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली जारी रहने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में रौनक देखने को मिली। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 10,900 अंक के पार पहुंच गया। ब्रोकरों के अनुसार कंपनियों के तीसरी तिमाही के परिणामों ने निवेशकों के रुख में उत्साह पैदा किया। संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली जारी रहने से शेयर बाजार को प्रोत्साहन मिला है। इसके अलावा एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया। 

बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 253.42 अंक यानी 0.71 प्रतिशत चढ़कर 36,448.52 अंक पर चल रहा है। सुबह यह 36,474.05 अंक के उच्च स्तर को छू गया था। पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 87 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी। 

इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 79.75 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढ़कर 10,929.55 अंक पर चल रहा है। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 389.96 करोड़ रुपये की शुद्ध शेयर खरीद की। जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 94.45 करोड़ रुपये की निकासी की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा