1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 8 दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत, अधिकतर सेक्टर इंडेक्स लाल निशान के साथ खुले

8 दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत, अधिकतर सेक्टर इंडेक्स लाल निशान के साथ खुले

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 28, 2017 09:34 am IST,  Updated : Nov 28, 2017 09:34 am IST

निफ्टी की 50 कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड हो रहे हैं जबकि 27 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है

8 दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत, अधिकतर सेक्टर इंडेक्स लाल निशान के साथ खुले- India TV Hindi
8 दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत, अधिकतर सेक्टर इंडेक्स लाल निशान के साथ खुले

नई दिल्ली। लगातार 8 दिन तक एकतरफा तेजी के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 22.53 प्वाइंट की गिरावट के साथ 33,701.91 पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी की बात करें तो वह भी 12.25 प्वाइंट की नरमी के साथ 10,387.30 पर कारोबार कर रहा है। सिर्फ सेंसेक्स और निफ्टी में ही आज गिरावट नहीं है बल्कि सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

शुरुआती ट्रेड में सबसे ज्यादा नरमी मेटल, मीडिया और आईटी इंडेक्स में देखने को मिल रही है। शेयरों की बात करें तो निफ्टी की 50 कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड हो रहे हैं जबकि 27 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट एनटीपीसी, पावरग्रिड, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी के शेयर में देखने को मिल रही है।

जिन कंपनियों के शेयरों में बढ़त है उनमें यूपीएल, एक्सिज बैंक, सिप्ला, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अडानी पोर्ट्स शामिल हैं। बाजार की नजर इस हफ्ते आने वाले दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों पर टिकी हुई है, ज्यादातर एजेंसियां जीडीपी में सुधार की उम्मीद जता रही हैं, अगर जीडीपी अनुमान से बेहतर रहती है तो शेयर बाजार नई बुलंदियों को छू सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा