1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,650 के पार

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,650 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 23, 2021 10:46 am IST,  Updated : Sep 23, 2021 10:46 am IST

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,650 के पार  Image Source : AP

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 450 अंक से अधिक चढ़ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि वह इस साल के अंत तक अर्थव्यवस्था के लिए अपने असाधारण समर्थन उपायों में ढील देने की शुरुआत कर सकता है। इसके बाद दुनिया भर के बाजारों में तेजी देखी गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 487.42 अंक या 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 59,414.75 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 142.50 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17,689.15 पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाइटन और टेक महिंद्रा में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 77.94 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 58,927.33 पर और निफ्टी 15.35 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 17,546.65 पर बंद हुआ था। 

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 1,943.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 76.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा