1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते वित्त वर्ष में चाय का निर्यात 5.6 प्रतिशत घटकर 24 करोड़ किलोग्राम के स्तर पर

बीते वित्त वर्ष में चाय का निर्यात 5.6 प्रतिशत घटकर 24 करोड़ किलोग्राम के स्तर पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 21, 2020 01:03 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 01:03 pm IST

मार्च के महीने में चाय के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज हुई

Tea Export- India TV Hindi
Tea Export Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। चाय का निर्यात बीते वित्त वर्ष 2019-20 में 5.6 प्रतिशत घटकर 24 करोड़ किलोग्राम रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में चाय का निर्यात 25.45 करोड़ किलोग्राम रहा था। चाय बोर्ड के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार स्वतंत्र देशों के राष्ट्रकुल (सीआईएस देश) को निर्यात मामूली गिरावट के साथ 5.94 करोड़ किलोग्राम रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 6.07 करोड़ किलोग्राम रहा था। चाय बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती की वजह से चाय के निर्यात में गिरावट आई है। ईरान भारतीय चाय का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। ईरान को चाय का निर्यात बढ़कर 4.64 करोड़ किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में ईरान को चाय का निर्यात 4.10 करोड़ किलोग्राम रहा था। इसी तरह चीन को चाय का निर्यात 1.05 करोड़ किलोग्राम से बढ़कर 1.27 करोड़ किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, पड़ोसी देश पाकिस्तान को चाय के निर्यात में बड़ी गिरावट आई है। पाकिस्तान को निर्यात 33 लाख किलोग्राम रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1.46 करोड़ किलोग्राम था।

इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भी चाय का निर्यात किया जाता है। इस बीच, बीते वित्त वर्ष के आखिरी महीने मार्च में चाय का उत्पादन भारी गिरावट के साथ 4.34 करोड़ किलोग्राम रह गया। मार्च, 2018 में चाय का उत्पादन 7.45 करोड़ किलोग्राम रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा