1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. NCDEX पर दोबारा शुरू हुई ट्रेडिंग, सोमवार को आग लगने की वजह से बंद हुआ था कारोबार

NCDEX पर दोबारा शुरू हुई ट्रेडिंग, सोमवार को आग लगने की वजह से बंद हुआ था कारोबार

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 17, 2018 09:55 am IST,  Updated : Apr 17, 2018 09:55 am IST

सोमवार को एक्सचेंज के मुंबई में कंजुर मार्ग पर स्थित आकृति कॉरपोरेट पार्क कार्यालय में आग लगी थी जिस वजह से दोपहर 12.19 बजे कारोबार बंद कर दिया गया था

Trading resumes at NCDEX- India TV Hindi
Trading resumes at NCDEX as per normal schedule 

नई दिल्ली। कमोडिटी एक्सचेंज NCDEX पर आज से ट्रेडिंग फिर शुरू हो गई है, एक्सचेंज की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सामान्य समय अनुसार एक्सचेंज खुला है और यह कारोबार एक्सचेंज की डिजास्टर रिकवरी साइट से शुरू किया जा रहा है। एक्सचेंज पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक ट्रेडिंग होती है। एक्सचेंज ने ट्रेडिंग शुरू होने को लेकर सोमवार शाम को ही सर्कुलर जारी कर दिया था।

सर्कुलर के मुताबिक सोमवार को कारोबार बंद होने से पहले जो सौदे हुए थे उनकी एमटूएम फंड सेटलमेंट आज मंगलवार को सामान्य कारोबार के दौरान होगी। सोमवार को एक्सचेंज के मुंबई में कंजुर मार्ग पर स्थित आकृति कॉरपोरेट पार्क कार्यालय में आग लगी थी जिस वजह से दोपहर 12.19 बजे कारोबार बंद कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा