1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: शादी-विवाह की मांग से सोने में तेजी जारी, भाव हुआ 33,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

Gold rate today: शादी-विवाह की मांग से सोने में तेजी जारी, भाव हुआ 33,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 28, 2019 06:07 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 06:07 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350-350 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 33,650 रुपए और 33,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। शादी-विवाह की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में मजबूती कायम रही तथा इसका भाव 350 रुपए बढ़कर 33,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 850 रुपए की तेजी के साथ 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  

बाजार सूत्रों ने कहा कि शादी-विवाह के मौसम की मांग के चलते आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों को बल मिला। इसके अलावा विदेशों में सोने का भाव 1,300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर जाने से भी स्थानीय बाजार में धारणा मजबूत हुई। गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,301.82 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी तेजी के साथ 15.77 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर बोली गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350-350 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 33,650 रुपए और 33,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 25,700 रुपपए हो गया। 

चांदी तैयार का भाव 850 रुपए चढ़कर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम,  जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 954 रुपए बढ़कर 39,990 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्कों की भी भारी मांग रही और इसकी कीमत 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल और बिकवाल क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा