1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कोरोना महामारी बनी इस शख्स के लिए वरदान, कुछ घंटे में ही कमा लिए 29 हजार करोड़ रुपये

कोरोना महामारी बनी इस शख्स के लिए वरदान, कुछ घंटे में ही कमा लिए 29 हजार करोड़ रुपये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 01, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 07:00 pm IST

कोरोना वायरस की वजह से जारी प्रतिबंधों के बाद टेक सेक्टर की कंपनियों की आय में तेज उछाल देखने को मिला है। खास तौर से ऐसी कंपनियों की बिक्री में उछाल आय़ा है जो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कारोबार की जरूरतों को पूरा करने के हल पेश कर रही हैं।

zoom stock surge - India TV Hindi
zoom stock surge  Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने एक तरफ दुनिया भर की आर्थिक गतिविधियों को करीब करीब ठप कर दिया है, हालांकि दूसरी तरफ इसकी ही वजह से दुनिया के टेक सेक्टर के दिग्गज लगातार अपनी दौलत में इजाफा कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, वर्चुअल मीटिंग की सुविधा देने वाली कंपनी Zoom के सीईओ एरिक यूआन का। कोरोना वायरस की वजह से जारी प्रतिबंधों के बाद कंपनी के मुनाफे में जून तिमाही में आए उछाल से एरिक की दौलत सिर्फ कुछ घंटे के दौरान 400 करोड़ डॉलर बढ़ गई जो कि भारतीय रकम में 29 हजार करोड़ रुपये के बराबर है।  

एरिक की दौलत में ये बढ़त तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में आए उछाल की वजह से देखने को मिली है। सोमवार को ही कंपनी ने ऐलान किया था कि उसकी बिक्री तिमाही के दौरान 355 फीसदी बढ़कर 63 करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं कंपनी ने अनुमान दिया है कि उसकी आय साल भर में 239 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच सकती है। खबर के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। और स्टॉक करीब 26 फीसदी बढ़कर 410 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के मदद से कैलीफोर्निया स्थित कंपनी के फाउंडर और सीईओ एरिक की दौलत 4 अरब डॉलर बढ़ी है। वहीं इस साल अब तक जूम के सीईओ की कुल दौलत 12.8 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।

कोरोना वायरस की वजह से जारी प्रतिबंधों के बाद टेक सेक्टर की कंपनियों की आय में तेज उछाल देखने को मिला है। खास तौर से ऐसी कंपनियों की बिक्री में उछाल आय़ा है जो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कारोबार की जरूरतों को पूरा करने के हल पेश कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा