1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, हरे निशान में खुलने के बाद लाल निशान में पहुंचा सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, हरे निशान में खुलने के बाद लाल निशान में पहुंचा सेंसेक्स-निफ्टी

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jan 04, 2023 09:22 am IST,  Updated : Jan 04, 2023 10:46 am IST

नए साल में अब तक तीन दिन का कारोबार हुआ है। पिछले दो दिन में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि, दिनभर मे उठापटक के बाद बाजार हरे निशान में बंद हुए हैं।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में हरे निशान में खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में पहुंच गया है। सेंसेक्स 98.16 अंक टूटकर 61,196.04 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 21.75 अंक गिरकर 18,210.80 अंक पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक दबाव के चलते भारतीय बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। इससे बाजार में गिरावट आई है। नए साल में अब तक तीन दिन का कारोबार हुआ है। पिछले दो दिन में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि, दिनभर मे उठापटक के बाद बाजार हरे निशान में बंद हुए हैं। 

सेंसेक्स में शामिल लाल और हरे निशान वाले शेयर 

 

सेंसेक्स
Image Source : BSEसेंसेक्स

कल बाजार चढ़कर बंद हुआ था 

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मंगलवार को शेयर बाजारों में नए वर्ष के दूसरे कारोबारी दिन भी तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 126 अंक से अधिक के लाभ में रहा। वैश्विक बाजारों में कुल मिलाकर सकारात्मक रुख के साथ बैंक, आईटी और औषधि कंपनियों के शेयरों में मांग से घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। कारोबारियों के अनुसार, हालांकि डॉलर के मुकाबलेू रुपये के मूल्य में गिरावट तथा विदेशी पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार का लाभ सीमित रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 126.41 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढ़कर 61,294.20 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 61,343.96 अंक तक गया और नीचे में 61,004.04 तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,232.55 अंक पर बंद हुआ। 

निफ्टी की शुरुआती चाल में उतार-चढ़ाव

Nifty
Image Source : NIFTYNifty

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, विप्रो, बजाज फाइनेंस, पॉवर ग्रिड, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी जबकि तोक्यो के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 81.95 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रुप से 628.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा